फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The drain divided the industrial sector into two parts, increasing the distance by 5 km.

Noida News: नाले से दो हिस्सों में बंटा औद्योगिक सेक्टर, 5 किमी की बढ़ गई दूरी

Wed, 18 Feb 2026 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
The drain divided the industrial sector into two parts, increasing the distance by 5 km.
- यूपीसीडा की अनदेखी से परेशान हैं औद्योगिक सेक्टर साइट-बी के उद्यमी, बोले वर्षों से की जा रही पुल की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कहने को तो साइट-बी एक औद्योगिक सेक्टर हैं लेकिन नाले ने सेक्टर को दो भाग में बांट दिया है। नाले की वजह से सेक्टर के ब्लॉक भी दो भाग में बंटे हैं। इसका नुकसान उद्यमियों को उठाना पड़ रहा है। एक भाग से दूसरे तक पहुंचने के लिए करीब 5 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। श्रमिक भी दूसरे हिस्सा में जाने से बचते है। उद्यमियों ने यूपीसीडा से बार-बार नाले के ऊपर पुल बनाकर नया रास्ता बनाने की मांग की, लेकिन उसकी लगातार अनदेखी हो रही है।

बुधवार को सूरजपुर औद्योगिक सेक्टर साइट बी स्थित आईईए कार्यालय में आयेाजित अमर उजाला संवाद में सेक्टर के उद्यमियों ने अपनी समस्याएं बताईं। उद्यमियों ने बताया कि सेक्टर में 1000 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। वर्ष 1985 में सेक्टर का आवंटन किया गया था। तब से अब तक सीवर लाइन नहीं डाली गई है। उद्यमी टैंकर की मदद से सीवर को खाली कराते हैं। वहीं सेक्टर के बीच से हवालिया नाला निकल रहा है। जो बदबू का कारण बना हुआ है। साथ ही सेक्टर को दो भाग में बांटा हुआ है। नाले पर पुल बनाने की मांग की जा रही है लेकिन यूपीसीडा कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। अब तक पानी का कनेक्शन नहीं है। ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। 20 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मेंटेनेंस शुल्क दिया जाता है लेकिन सुविधाएं नाममात्र की भी नहीं है। स्ट्रीट लाइट लगी है लेकिन जलती नहीं है। अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। पार्कों का हाल बेहाल है। रखरखाव नहीं किया गया है। कुछ को विकसित ही नहीं किया गया है। औद्योगिक सेक्टरों में दमकल की गाड़ियों में पानी भरने की व्यवस्था होनी चाहिए। अभी गाड़ियों को काफी दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कोट
40 से अधिक साल बीत चुके हैं लेकिन सेक्टर में पानी की आपूर्ति नहीं है। उद्यमी भूजल पर निर्भर है। कंपनी से पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। - महिपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर में अतिक्रमण की समस्या बढ़ रही है। जो बढ़ती चोरी का भी कारण है। बार-बार यूपीसीडा से शिकायत की जा रही है लेकिन समाधान नहीं निकल रहा।
दिनेश चौहान

2000 से छोटे औद्योगिक सेक्टरों का आवंटन ई-लॉटरी से बंद होना चाहिए। अगर यह बंद नहीं होगा तो उद्यमी यहां से पलायन करने लगेंगे। - पीके तिवारी
नाले के कारण सेक्टर दो भाग में बंट गया है। एक तरफ से दूसरी तरफ आने-जाने के लिए 5 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। एक हिस्से में श्रमिक भी नहीं जाते है। - पीएस मुखर्जी
सेक्टर में पार्कों को विकसित नहीं किया गया है। ड्रेनेज सिस्टम भी नहीं है। स्ट्रीट लाइट लगी हैं पर जलती नहीं। आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं है। - पवन गर्ग

सेक्टर में सीवर लाइन नहीं है। उद्यमियों को टैंकर की मदद से सीवर टैंक खाली कराने पड़ रहे हैं। इसकी बार-बार मांग की गई पर आज तक कुछ नहीं हुआ।- एमपी शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article