फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The district executive will be formed on the 6th in Saini Bhawan

Noida News: छह को सैनी भवन में जिला कार्यकारिणी का होगा गठन

Sat, 05 Apr 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The district executive will be formed on the 6th in Saini Bhawan
अंबाला सिटी। अंबाला सैनी सर्कल सभा की कार्यकारिणी का अगले दो वर्षो के लिए पुन: गठन किया जाएगा। शुक्रवार को अंबाला सैनी भवन में सभा के प्रधान सतीश सैनी के नेतृत्व में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। प्रधान सतीश सैनी ने जानकारी देते बताया कि अंबाला सैनी सर्कल सभा की जिला कार्यकारिणी का पुन: गठन 6 अप्रैल को अंबाला शहर सैनी भवन में सैनी समाज के सदस्यों की मौजूदगी में किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया सैनी सभा के संरक्षकों के नेतृत्व में की जाएगी। जहां बीते वर्षो की भांति सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का पुन: गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभा के 6 संरक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन करते हैं। इन 6 संरक्षकों में तीन संरक्षक नए नियुक्त किए गए हैं। जिनमें पूर्व प्रधान ठाकुर सिंह, बलबीर सिंह जोधपुर व बलबीर सिंह फौजी शामिल है। इन तीनों संरक्षकों को बीते अक्टूबर माह में संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई थी। पहले जिम्मेदारी की भूमिका निभा रहे तीन संरक्षकों में शमशेर सिंह व शीतल सिंह का देहांत हो गया था और अन्य संरक्षक रूपराज कुरुक्षेत्र ने अपनी संरक्षक की जिम्मेदारी किसी अन्य को देने की अपील की थी, जिस पर सभा पदाधिकारियों ने तीन नए संरक्षकों को जिम्मेदारी दी थी, वहीं सुरजीत सिंह सौंडा, पूर्ण प्रकाश सैनी, दलजीत सिंह पूनिया बतौर संरक्षक अपनी सेवाएं बीते कई वर्षो से निरंतर निभा रहे हैं। इन सभी संरक्षकों की देखरेख में ही अंबाला सैनी सर्कल सभा कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा। इस मौके पर सभा के प्रधान सतीश सैनी व सचिव सर्वजीत सैनी ने बताया कि वर्ष 1940 में अंबाला सैनी सर्कल सभा का गठन किया गया था। अंबाला सैनी सर्कल सभा की प्राचीन परंपरा के अनुसार ही कार्यकारिणी का गठन होगा। प्रधान ने बताया कि बीते 85 वर्षो से आजतक सभा की कार्यकारिणी का पुन: गठन करने के लिए कोई चुनाव नहीं किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed