{"_id":"6984abb00ba7f843790c3821","slug":"the-demand-for-647-higher-compensation-was-raised-at-the-mahapanchayat-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-3877-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महापंचायत में उठी 64.7% ज्यादा मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महापंचायत में उठी 64.7% ज्यादा मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। किसानों की महापंचायत बृहस्पतिवार को रौनीजा गांव के पास 60 मीटर रोड पर हुई। भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के बैनर तले हुई इस पंचायत में यमुना एक्सप्रेसवे के किसानों को 64.7 प्रतिशत ज्यादा मुआवजा देने और विकसित आबादी वाले इलाकों में 10 प्रतिशत प्लॉट देने की मांग की गई। किसानों ने गुरुवार को आंदोलन का बिगुल भी फूंका।
भाकियू कृषक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि किसानों की मांगों की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने वर्तमान बाजार भाव को देखते हुए सर्किल रेट में तत्काल वृद्धि, यमुना एक्सप्रेसवे के किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने, यमुना एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत आने वाले किसानों को भी अन्य योजनाओं की भांति 10 प्रतिशत प्लाट देने की मांग प्रमुखता से उठाई।
महापंचायत के दौरान यमुना प्राधिकरण की ओर से ओएसडी शिवौतार सिंह, जेवर के एसडीएम अभय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांगो को सरकार तक पहुंचाने और जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस अलर्ट मोड में रही। एसीपी जेवर सार्थक सेंगर के साथ कोतवाली प्रभारी रबूपुरा श्याम बाबू शुक्ला, कोतवाली प्रभारी जेवर संजय सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।