{"_id":"68fd259fa6d0b2fe630c39ea","slug":"the-daughters-became-witnesses-and-told-the-police-about-their-fathers-misdeeds-na-news-c-315-1-brb1001-150481-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गवाह बनी सगी बेटियां, पुलिस को बताई पिता की करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गवाह बनी सगी बेटियां, पुलिस को बताई पिता की करतूत
Sun, 26 Oct 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
देवा। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला जमाल कमल तकिया में सौतेली बेटी की हत्या करने वाले हफीजुल्ला के खिलाफ उसकी सगी बेटियां ही मजबूत गवाह बन कर सामने आई हैं। सौतेली बेटी जोया की हत्या के बाद हफीजुल्ला ने तीनों सगी बेटियों को पुलिस के सामने झूठा बयान देने के लिए डराया धमकाया था। इससे डरे बिना तीनों बेटियों ने पुलिस के साथ ही मीडिया के सामने आकर अपने पिता की करतूत का पर्दाफाश किया।
पुलिस का कहना है कि सौतेली बेटी की हत्या के मामले में यह गवाही हफीजुल्ला को कड़ी सजा दिलवाने में काफी मददगार बनेगी। 16 वर्षीय सौतेली बेटी जोया के प्रति बदनीयती के साथ ही हफीजुल्ला उससे इस लिए भी नफरत करता था, क्योंकि वह काफी होशियार थी। घर में उसका रुतबा चलता था। हफीजुल्ला की हरकतें ठीक नहीं थी, इसलिए वह उससे डरती भी नहीं थी।
यह भी सामने आया है कि जोया के आगे उसकी तीन सगी बेटियों खुशबू (13), सोनम (12), चंदा (11) की अहमियत घर में काफी कम हो गई थी। हालांकि पुलिस इसे हत्या के लिए कोई ठोस कारण नहीं मान रही है। पुलिस के सामने तीनों बेटियों ने पिता की धमकी को नजर अंदाज कर घटना की पूरी जानकारी बेबाकी से पुलिस को दी। बेटियों ने बताया कि अब्बा ने पहले जोया दीदी का मुंह दबाया, फिर छूरी से गला रेत दिया। चीखने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। हत्यारे हफीजुल्ला को पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद शनिवार को मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा दिखा।