फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The construction work of the mini secretariat will start before August 15

15 अगस्त से पहले शुरू हो जाएगा लघु सचिवालय का निर्माण कार्य

Sun, 22 May 2022 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The construction work of the mini secretariat will start before August 15
तावडू। क्षेत्र के लोगों को लघु सचिवालय निर्माण शुरू होने का इंतजार है। प्रस्तावित भूमि पर लघु सचिवालय जिला प्रशासन कई बार जल्द निर्माण का दावा कर चुका है। वहीं तावडू-सोहना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय सिंह ने फिर दावा किया है कि इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। आगामी 15 अगस्त से पूर्व लघु सचिवालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को शहर के नूंह रोड स्थित एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक संजय सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा की अब शहर सहित क्षेत्र के लोगों को अपने सरकारी कार्यों को लेकर अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक छत के नीचे सभी सरकारी कार्यालय होने से लोगों के समय की भी बचत होगी। लघु सचिवालय के अलावा गुढ़ा की पंचायती भूमि पर ही न्यायिक परिसर का भी निर्माण कराया जाएगा जिसको लेकर उनकी संबंधित अधिकारियों से बात हो चुकी है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर के अलावा सद्भावना मंडप का निर्माण भी गुढ़ा की पंचायती भूमि पर कराया जाएगा जिसके लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा सर्वे किया जा चुका है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी व विधायक समर्थक खालिद हुसैन, ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष सुशील भारद्वाज, नरेश गर्ग सेवका, वीरेंद्र गुप्ता, सोनू पढ़ेनी के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed