फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The CM and the state president took charge of the by-election campaign.

Noida News: उपचुनाव में प्रचार की कमान सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली

Fri, 21 Nov 2025 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
The CM and the state president took charge of the by-election campaign.
वार्डों में जनसभाएं व महिला सम्मेलन आयोजित कर मतदाताओं से समर्थन मांगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में जनसभाएं, महिला सम्मेलन और नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर मतदाताओं से समर्थन मांगा।

मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक, शालीमार बाग और अशोक विहार में चुनाव सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता की नजर में पार्टी का प्रतिनिधि है इसलिए सभी का लक्ष्य होना चाहिए कि अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक लाया जाए। चांदनी चौक में उन्होंने घोषणा की कि यदि यहां भाजपा की जीत होती है तो वे 100 करोड़ रुपये का फंड विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए देंगी और शाहजनाबाद रिडेवलपमेंट कार्पोरेशन का पुनर्गठन कर स्वयं चेयरपर्सन बनकर कामों की निगरानी करेंगी। इन 12 वार्डों में से पहले नौ सीटें भाजपा के पास थीं लेकिन इस बार लक्ष्य सभी सीटों पर जीत हासिल करना है। विनोद नगर में आयोजित महिला सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि देशभर में महिलाओं का समर्थन प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन गया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भी जनता भाजपा को जिताने का मन बना चुकी है और विनोद नगर से दिचाऊं कलां तक कमल ही खिलेगा। उधर, विनोद नगर, दिचाऊं कलां, द्वारका बी, संगम विहार ए और दक्षिणपुरी वार्डों में भाजपा सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों ने नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed