फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The city is painted in the colours of patriotism

Noida News: देशभक्ति के रंग में रंगने लगा शहर

Tue, 12 Aug 2025 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
The city is painted in the colours of patriotism
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। शहर 15 अगस्त से पहले ही आजादी के अमृत महोत्सव में गोते लगाने लगा है। सोसाइटियों से लेकर शिक्षण संस्थानों और समाजसेवियों द्वारा हर घर तिरंगा के तहत कई आयोजन किए जा रहे हैं जिसमें आजादी के इतिहास को संजोए नाटक की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। शहर के सेक्टर 56 स्थित सरला चोपड़ा डीएवी स्कूल के नन्हें कलाकारों ने आजादी के संग्राम की अमर गाथा नाटक में प्रस्तुत की।

इसके अलावा जहांगीरपुर स्थित विद्यालय पब्लिक इंटर कॉलेज में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने फीता काटकर किया। इसके अलावा हर घर तिरंगा के तहत सेक्टर 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आरके गुप्ता ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed