फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Chief Minister handed over land allotment letters to 19 companies for industries.

Noida News: मुख्यमंत्री ने उद्योगों के लिए 19 कंपनियों को सौंपे जमीन आवंटन पत्र

Fri, 22 May 2026 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister handed over land allotment letters to 19 companies for industries.
5,800 करोड़ रुपये आएगा निवेश, 10 हजार रोजगार के अवसर पैदा होंगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में उद्योग लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 14 कंपनियों को जमीन के आवंटन पत्र सौंपे। ये कंपनियां करीब 5800 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे करीब 10 हजार रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश करीब 9.1 प्रतिशत योगदान राष्ट्रीय जीडीपी में करता है। यह निवेश प्रदेश के एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनने के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करेंगे।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आवंटन पत्र पाने वाली कंपनियों में सीईएससी ग्रीन पॉवर, वेगा इंडस्ट्रीज, साहू इंटरनेशनल अटायर, क्वार्क्स टेक्नोसॉफ्ट, वर्चुअल इंप्लाई, समरकूल, रिद्धि सिद्धि पेपर्स, जेएमवी एलपीएस, साईंनाथ सेल्स, एजिलिटी इलेक्ट्रोटेक्निक्स, एनडीएसबी इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस पैनल एंड स्विचगियर्स, अल्फा कम्युनिकेशंस, इंटीग्रेटेड बैटरीज, अर्सेनल इंफोसॉल्यूशंस, एमेड्यूअस इंडिया, मां पेट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। कंपनियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द निर्माण शुरू कर औद्योगिक इकाई को क्रियाशील किया जाएगा।
विज्ञापन

आरपी संजीव गोयंका समूह की कंपनी सीईएससी के निदेशक अंशुल खंडेलवाल ने कहा कि यमुना सिटी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर से निश्चित तौर पर उद्योगों को ऊंची उड़ान भरने में मदद मिलेगी। उद्योग भी प्रदेश सरकार के साथ यूपी को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी एक्सप्रेसवे का प्रदेश बन रहा है। सबसे अधिक एक्सप्रेसवे आज प्रदेश में हैं। नोएडा एयरपोर्ट से पूरे पश्चिमी यूपी को लाभ होगा। यहां कार्गो हब बनने से निर्यात में भी तेजी आएगी और पूरे क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, अपर मुख्य सचिव वित्त व आईआईडीसी दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

----
सोलर ऊर्जा में सबसे अधिक निवेश
इंटिग्रेटेड बैटरीज की तरफ से करीब 1146 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। कंपनी ने 25 एकड़ जमीन आवंटित कराई है। इसी तरह सीईएससी ने 100 एकड़ जमीन आवंटित कराई है। इस कंपनी को भी यहां सोलर सेल बनाना है। कंपनी करीब 3805 करोड़ रुपये निवेश करेगी। दोनों को सेक्टर-8डी में जमीन आवंटित की गई है। यीडा सीईओ ने बताया कि यह कंपनियां उन 136 निवेशकों में शामिल हैं जोकि प्रदेश के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 में शामिल होंगी। यीडा को मिले 30 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष इन कंपनियों की ओर से 30,885 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed