Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Chief Minister also inaugurated four newly developed monuments.

Noida News: रंग व ब्रश से उकेरा विकसित भारत का सपना

Sun, 21 Sep 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister also inaugurated four newly developed monuments.
महरौली में आयोजित कला शिविर में सैकड़ों बच्चों व युवाओं ने हिस्सा लिया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नए सिरे से विकसित हुए चार स्मारकों का लोकार्पण भी किया
----------
1000 बच्चों ने रंग भरे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
महरौली में रविवार को बच्चों और युवा कलाकारों कैनवास पर रंग और ब्रश के इस्तेमाल से विकसित भारत का सपना उकेरा। विकसित भारत कला शिविर सेवा पखवाड़े में सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंची मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, इन बच्चों को देखकर ये निश्चित है कि भारत का भविष्य न सिर्फ उज्ज्वल है बल्कि विश्व गुरु बनने की राह पर है।

यह बच्चों की रचनात्मकता और देशप्रेम का उत्सव है जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में मोहम्मद कुली खां मकबरे के पास आयोजित शिविर में दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग ने साहित्य कला परिषद के साथ मिलकर खास मंच तैयार किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, स्थानीय विधायक व अधिकारियों की मौजूदगी में 1000 बच्चों और 75 युवा कलाकारों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषयों पर कैनवास पर रंग भरे। सांस्कृतिक कार्यक्रम अनेकता में एकता ने भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को जीवंत किया। मुख्यमंत्री ने नए सिरे से विकसित हुए चार स्मारकों का लोकार्पण भी किया। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास भी, विरासत भी मिशन के तहत विकसित हुए हैं।
विज्ञापन


भारत का भविष्य सकारात्मक सोच से भरपूर : सीएम
मुख्यमंत्री ने बच्चों की पेंटिंग देखकर बचपन की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि वे कुतुब मीनार और लाल किला जैसी जगहों पर पिकनिक मनाने जाती थीं। ये स्मारक हमारी धरोहर हैं और इन्हें संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। बच्चों की कला दिखाती है कि भारत का भविष्य सकारात्मक सोच और एकजुटता से गढ़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी से गहराई से जुड़ा जेन-जी : कपिल मिश्रा
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली का जेन-जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गहराई से जुड़ा हुआ है। बच्चे बिना बताए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत को पेंटिंग्स में उतार रहे हैं। ये रचनाएं सिर्फ कला नहीं बल्कि नई पीढ़ी का विश्वास हैं कि भारत विश्व गुरु बनेगा। महरौली पार्क को हाईटेक लाइटिंग और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इसके 14 स्मारकों पर काम चल रहा है जिनमें से चार का पुनर्स्थापन पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article