{"_id":"6946a8729ef9690cd20bb214","slug":"the-car-caught-fire-after-hitting-the-divider-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-2393-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग
सीएनजी सिलिंडर भी फटा, दनकौर कोतवाली क्षेत्र में अजनारा गोल चक्कर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के अजनारा गोल चक्कर के पास शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़कर गोल चक्कर पर चढ़ गई। कुछ ही देर में कार में भीषण आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही देर बाद कार में लगा हुआ सीएनजी सिलिंडर भी फट गया। उसके बाद आग बढ़ गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि मामले में जनहानि नहीं हुई है। बुलंदशहर निवासी देवांश अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शुक्रवार को दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव स्थित अपने फार्महाउस पर आए थे। देर रात जब सभी कार से वापस लौट रहे थे तो यमुना एक्सप्रेसवे से कुछ दूर पहले अजनारा गोल चक्कर के पास तेजी गति होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को तोड़कर गोल चक्कर पर चढ़ गई। दनकौर कोतवाली के प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट आया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।