फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The candidates captured the voter ID cards that reached the post office

डाकघर पहुंचे मतदाता पहचान पत्रों पर प्रत्याशियों ने किया कब्जा

Tue, 25 Jan 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The candidates captured the voter ID cards that reached the post office
ग्रेटर नोएडा। भारत निर्वाचन आयोग के स्पीड पोस्ट से मतदाता पहचान पत्र को घर भेजने की पहल पर प्रत्याशियों के डाकिये भारी पड़ रहे हैं। प्रत्याशियों ने सांठगांठ कर डाकघरों से मतदाता पहचान पत्रों के स्पीड पोस्ट को अपने कब्जे में ले लिया है। अब उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाता पहचान पत्र देकर वोट मांग रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रेनो वेस्ट के निवासी सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की है। हर बार चुनाव के समय मतदाता पहचान पत्र नहीं मिलने का आरोप लगाते हैं। आरोप रहता है कि बीएलओ ने पहचान पत्र नहीं पहुंचाया। भारत निर्वाचन आयोग ने इस समस्या का समाधान निकाला और स्पीड पोस्ट से मतदाता के घर पर पहचान पत्र भेजने की व्यवस्था की।
विज्ञापन

इस साल 60 हजार से अधिक मतदाताओं के घर पर स्पीड पोस्ट से पहचान पत्र भेजे गए हैं, लेकिन सभी मतदाताओं के पास स्पीड पोस्ट नहीं पहुंचा है। ग्रेनो वेस्ट में यह समस्या सबसे अधिक है। यहां के निवासियों ने बताया कि डाकघर पर 12000 पहचान पत्र पहुंचे थे, लेकिन सोसाइटी में बनी प्रत्याशियों की टीमों ने उनको अपने पास रख लिया है। इसमें डाक विभाग के अफसरों की भी मिलीभगत है। अब प्रत्याशियों की टीम घर-घर जाकर मतदाता पहचान पत्र बांट रही है। लोगों ने बताया कि एक परिवार में चार लोगों का पहचान पत्र आना था, लेकिन केवल दो का ही पहुंचा। काफी सोसाइटी में लोगों को पहचान पत्र नहीं मिला है। वो जिला प्रशासन से सवाल कर रहे है। इसकी शिकायत आयोग से की है।
विज्ञापन

पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के एओए अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि स्पीड पोस्ट से मतदाता पहचान पत्र आने अच्छी व्यवस्था है, लेकिन राजनीतिक दल के कार्यकर्ता इस पर पानी फेर रहे हैं। डाक विभाग के अफसरों की भी इसमें लापरवाही है। जो घर-घर नहीं पहुंचाकर नेताओं को पहचान पत्र सौंप रहे हैं। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उपजिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव का कहना है कि इस बार स्पीड पोस्ट से मतदाता पहचान पत्र भेजे जा रहे हैं। कोई भी प्रत्याशी पहचान पत्र को लेकर उनका वितरण नहीं कर सकता है। अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। डाक विभाग से भी इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed