फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The buying and selling of goats for sacrifice has intensified.

Noida News: कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त हुई तेज

Tue, 26 May 2026 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
The buying and selling of goats for sacrifice has intensified.
कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त हुई तेज
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील
रबूपुरा संवाद। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बृहस्पतिवार को है। मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। त्योहार को लेकर पशु बाजार में चहल पहल बनी हुई है। लोग बकरे खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं, जिससे त्योहार पर कुर्बानी की जा सके। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद इश्तियाक नैयर कासमी ने बताया कि 28 मई को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। समाज के लोगों से अपील की गई है कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष को खुले में बिल्कुल न छोड़ें और इसे आबादी से दूर ले जाकर नष्ट करें। कस्बे के मोहल्ला कुरैशियांन व कारोलियान समेत धनैरा और झाझर में लगे बाजारों में बकरों की खरीद फरोख्त हो रही है।

त्योहार को लेकर क्षेत्रीय पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ लगातार बैठक की जा रही है और सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed