फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority will register scrap dealers

कबाड़ गोदामों पर कसेगी लगाम: नोएडा प्राधिकरण का आदेश, स्क्रैप कारोबारियों को कराना होगा अब ये काम

Sat, 09 May 2026 09:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 09:12 PM IST
सार

शहर में कबाड़ कारोबार को व्यवस्थित करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्राधिकरण अब कबाड़ कारोबारियों का पंजीकरण करवाएगा। इसका उद्देश्य आबादी के बीच बने अवैध कबाड़ गोदामों को हटाना है।

विज्ञापन
Noida Authority will register scrap dealers
कबाड़ गोदाम - फोटो : एआई तस्वीर

विस्तार

शहर में कबाड़ कारोबार को नियोजित बनाने और कबाड़ गोदामों को आबादी के बीच से हटाने के लिए नोएडा प्राधिकरण कबाड़ियों का पंजीकरण करवाएगा। पहले चरण में कबाड़ियों का सर्वे होगा, जिसके लिए समिति बनेगी।

विज्ञापन


शहर में तेजी से कबाड़ गोदाम बन रहे हैं। इनमें आग लगने की घटनाएं भी चिंता का कारण बनी हुई हैं। इन कबाड़ गोदाम के आसपास झुग्गियां भी बन जाती हैं, जिनसे आग लगने पर जनहानि का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीनों पर बनी झुग्गियों को हटवाया जाएगा। अन्य स्थानों पर कबाड़ कारोबार को नियमित किया जाएगा। इसके लिए कबाड़ियों का पंजीकरण कराया जाएगा। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि कई स्थानों पर अवैध रूप से कबाड़ जमा किया जा रहा है, जिससे गंदगी, अतिक्रमण और सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर पर डूब क्षेत्र और खाली प्लॉट पर बड़ी संख्या में अस्थायी कबाड़ केंद्र बन गए हैं। इसे देखते हुए प्राधिकरण अब पूरे शहर में सर्वे कराकर वास्तविक कबाड़ियों की पहचान करेगा। इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी। फिर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद केवल पंजीकृत कबाड़ी ही शहर में कबाड़ उठाने और कारोबार करने के पात्र होंगे। बिना पंजीकरण के काम करने वाले कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें संबंधित स्थानों से हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed