फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The arrest of BJP leader Jitendra Tiwari created a stir

Noida News: भाजपा नेता जीतेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

Sat, 18 Mar 2023 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
The arrest of BJP leader Jitendra Tiwari created a stir
भाजपा नेता जीतेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
विज्ञापन

-नोएडा पुलिस की नाक के नीचे से ले गई पश्चिम बंगाल पुलिस, जा रहे थे आगरा

माई सिटी रिपोर्टर

दनकौर। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता जीतेंद्र तिवारी को यमुना एक्सप्रेसवे के दनकौर क्षेत्र से पश्चिम बंगाल पुलिस गिरफ्तार करके साथ ले गई। नोएडा पुलिस की नाक ने नीचे हुई इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच हुआ है। बंगाल पुलिस ने जिस वक्त यह कार्रवाई की तब जीतेंद्र तिवारी एक्सप्रेसवे से पत्नी सहित आगरा के लिए जा रहे थे। इस प्रकरण के बाद से नोएडा से लेकर लखनऊ तक के पुलिस अधिकारी इस मामले की जानकारी अधिनस्थों से लेते रहे।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ में हुए हादसे में एक बच्ची समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी पर मामला दर्ज किया था। भाजपा नेता इस मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। बंगाल पुलिस ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर रखा था और देशभर में जितेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। सर्विलांस से जानकारी मिलने के बाद बंगाल पुलिस ने शनिवार को दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर जीतेद्र तिवारी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह यमुना एक्सप्रेसवे से पत्नी चैताली तिवारी के साथ आगरा जा रहे थे। हालांकि दनकौर पुलिस नेता की अपने क्षेत्र से गिरफ्तार होने की ाबात को नकार रही है और इसे रबूपुरा थाना क्षेत्र का मामला बता रही है रही है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी इस मुद्दे पर स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद नहीं लौटी बंगाल पुलिस
सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने पहले कोतवाली में आमद दर्ज कराई थी। मामला इतना बड़ा निकल आएगा, इसके बारे में यहां की पुलिस को पता नहीं था। इधर आमद दर्ज कराने के बाद बंगाल पुलिस को वापस कोतवाली में आकर कागजी कार्रवाई करनी चाहिए थी, पर पता चला है कि गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस कोतवाली लौटी ही नहीं, बल्कि भाजपा नेता को एक्सप्रेस वे से लेकर सीधी चली गई। ऐसे में नोएडा पुलिस हाथ मलती रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed