फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The allegations against the principal of Navodaya Vidyalaya

नवोदय विद्यालय की प्राचार्य पर लगाए आरोप

Wed, 27 Oct 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The allegations against the principal of Navodaya Vidyalaya
नूंह। गांव बाई स्थित नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पर एक महिला अध्यापिका ने शारीरिक और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में अध्यापिका ने नूंह जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा नवोदय विद्यालय समिति के कमिश्नर को नोएडा और जयपुर में भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि प्राचार्य सुरेशचंद्र लंबे समय से उनका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा है। कई बार स्कूल में शराब पीकर बच्चों के साथ भी गलत हरकत की। स्कूल में दाखिले के नाम पर एक बच्चे से 30 हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। इसकी फेसबुक पर भी एक पोस्ट डाली गई है। स्कूल में विभिन्न योजनाओं के नाम पर आने वाली करोड़ों रुपये की राशि के टेंडर अपने चहेतों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि इससे पूर्व प्राचार्य राजस्थान के सिरोही कालंद्री में तैनात थे वहां पर भी इनके खिलाफ स्कूल में करोड़ों के गबन की जांच चल रही है। उनके द्वारा विरोध करने पर प्राचार्य द्वारा कई बार उन्हें धमकी भी दी गई है। जांच अधिकारी डीएसपी ममता खरब ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जिसमें बुधवार को प्राचार्य को पूछताछ के लिए बुलाया गया। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मुझे जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। जांच के बाद सब साफ हो जाएगा।
- सुरेशचंद्र, प्राचार्य नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed