{"_id":"69cd46508ef1a9cd440f9814","slug":"the-administration-will-prepare-the-file-for-compensation-distribution-by-setting-up-a-camp-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91341-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिविर लगाकर मुआवजा वितकरण की फाइल तैयार करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिविर लगाकर मुआवजा वितकरण की फाइल तैयार करेगा प्रशासन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने नोएडा एयरपोर्ट के फेज-3 के जमीन अधिग्रहण के मद्देनजर की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रभावित किसानों के प्रतिकर वितरण को लेकर बैठक की। जिसमें 14 गांवों की जमीन के अधिग्रहण का फैसला लिया गया। इसके लिए इन गांवों में विशेष शिविर लगाकर कृषकों से प्रतिकर संबंधी प्रपत्र भरवाकर जमा किए जाएंगे। प्रतिकर वितरण की कार्रवाई पूरी पारदर्शिता व शीघ्रता के साथ की जाएगी।
नोएडा एयरपोर्ट के फेज-3 के लिए 14 गांवों की 1838.4176 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत की जानी है। डीएम मेधा रूपम ने संबंधित अफसरों को निर्देश देकर कहा कि अर्जन से प्रभावित कृषकों की सुविधा को ध्यान में रख प्रतिकर वितरण की कार्रवाई को पूरा कराया जाएगा। इसमें पारदर्शी और शीघ्रता का ध्यान रखना होगा। तीन अप्रैल से अर्जन संबंधित गांवों में शिविर लगाएं जाएंगे। शिविर में प्रभावित कृषकों से प्रतिकर से संबंधी प्रपत्र लिए जाएंगे। प्रतिकर की पत्रावली तैयार की जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रत्येक गांव के लिए राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और अमीन को नामित किया है। तहसीलदार जेवर को सभी शिविरों का प्रभारी बनाया है। वह नायब तहसीलदार के साथ प्रतिदिन सभी गांवों का भ्रमण कर तैयार की गई पत्रावलियों पर अपने हस्ताक्षर करेंगे। साथ ही, प्रत्येक दिवस प्राप्त पत्रावलियों को समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
तीन अप्रैल से इन गांवों में यहां लगेंगे शिविर
थोरा गांव के प्राथमिक विद्यालय-1 थोरा, बंकापुर के डॉ. अंबेडकर भवन, नीमका शाहजहांपुर के प्राथमिक विद्यालय-1, अहमदपुर चौरोली के पंचायत भवन, ख्वाजपुर के प्राथमिक विद्यालय, रामनेर के प्राथमिक विद्यालय, किशोरपुर के प्राथमिक विद्यालय, बनवारीबांस के प्राथमिक विद्यालय, पारोही के डॉ. अंबेडकर भवन, रोही के डॉ. अंबेडकर भवन पारोही, मुकीमपुर शिवारा के प्राथमिक विद्यालय, जेवर बांगर के प्राथमिक विद्यालय साबोता जाफराबाद, साबोता मुस्तफाबाद के पंचायत भवन और दयानतपुर के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज दयानतपुर में शिविर लगेंगे।