फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused of robbery and murder absconding for eight years arrested from Delhi airport

आठ साल से फरार लूट-हत्या का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2022 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The accused of robbery and murder absconding for eight years arrested from Delhi airport
पुलिस की गिरफ्त में माजिद। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर एसटीएफ ने करीब आठ साल से फरार लूट-हत्या के आरोपी माजिद को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 29 मार्च 2017 को रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आजमगढ़ कटौली कला गांव निवासी माजिद ने साथी नदीम के साथ मिलकर 20 अक्तूबर 2013 को तारीक की हत्या कर दी थी। आजमगढ़ में आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था, लेकिन माजिद जौनपुर से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर सऊदी अरब भाग गया था। इंटरपोल की मदद से एसटीएफ को सूचना मिली कि माजिद सऊदी अरब से काठमांडू और वहां से दिल्ली आएगा। इसके बाद एसटीएफ की टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बकरीद मनाने लौटा, 850 रियाल बरामद
आरोपी लंबे समय तक सऊदी अरब में रहने के बाद बकरीद के मौके पर लौटा था। इसके पास से एसटीएफ ने 850 रियाल, दो मोबाइल व छह हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed