Hindi News
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
The accused of killing an old woman was sent to jail, he was angry at being fired from his job.
{"_id":"692225c54d3b9e64e0022619","slug":"the-accused-of-killing-an-old-woman-was-sent-to-jail-he-was-angry-at-being-fired-from-his-job-na-news-c-25-1-agr1008-923222-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वृद्धा का हत्यारोपी भेजा गया जेल, काम से निकाले जाने से था गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वृद्धा का हत्यारोपी भेजा गया जेल, काम से निकाले जाने से था गुस्सा
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा की हत्या करने वाला आरोपी छोटू गिरफ्तार स्रोत पुलिस
Link Copied
फतेहाबाद (आगरा)। थाना डौकी के कुंडौल में फावड़ा मारकर सीएचसी अधीक्षक जसवंत नगर की मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को खून से सनी शर्ट व फावड़ा मिल गया है। इससे साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ाई गई है।। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कुंडौल निवासी और इटावा के जसवंतनगर में अधीक्षक के पद पर तैनात डॉ. वीरेंद्र सिंह की मां राजन देवी (60) की शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके नौकर छोटू को कुंडौल तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर आरोपी छोटू खान निवासी कुंडौल ने बताया कि राजन देवी ने उसे नशा करने के कारण काम हट दिया था। इसे वह नाराज था। शुक्रवार को वह बाड़े पर था तो मृतका ने मुझे काम के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इससे गुस्साई राजन देवी ने चांटा मार दिया था। बेटे से भी पिटाई कराने की धमकी दी थी। बताया कि इसके बाद उसने राजन देवी पर हमला कर दिया था। वह भागने लगी तो फावड़े से सिर पर दो बार प्रहार किया था। जिससे वह वहीं ढेर हो गईं। इसके बाद उसने खून से सनी अपनी शर्ट बाड़े के पीछे फेंक दी। दूसरी शर्ट पहनकर अंदर से कुंडी लगाकर दीवार फांदकर बाहर आ गया था। इसी बीच मृतका का दूसरा बेटा राजेंद्र आ गया और उसने मुझे देख लिया। उसने पूछा तो बता दिया कि अम्मा को किसी ने मार दिया है। मुझे दीवार फांदकर गेट खोलने के लिए कहा और वह खून से लथपथ मां को अस्पताल ले गए। इसी बीच में वहां से वह भाग गया। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।