फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused jumped out of the auto and ran away, the police chased him on the road.

Noida News: ऑटो से कूद कर भागा आरोपी, पुलिस ने लगाई सड़क पर दाैड़

Mon, 06 Oct 2025 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The accused jumped out of the auto and ran away, the police chased him on the road.
मसूरी। अवैध शस्त्र के मामले में गिरफ्तार आरोपी ऑटो से डासना जेल लेकर जाने के दौरान पुलिस की पकड़ से छूट कर भाग गया। उसे दोबारा पकड़ने के लिए पुलिस को दाैड़ लगानी पड़ी। हालांकि बाद में उसे आधे घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया। जेल में दाखिल किया गया। जानकारी के अनुसार लोनी पुलिस ने दिल्ली के गोकुलपुरी क्षेत्र के भागीरथी विहार के रहने वाले दीपांशु को गिरफ्तार किया था। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने फिर से आरोपी को दबोच लिया है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद दीपांशु को हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह और कांस्टेबल ऋषिपाल कोर्ट में पेश कराकर रिमांड के बाद ऑटो से डासना स्थित जेल लेकर जा रहे थे। एनएच नौ से जेल चौकी रोड पर टर्न लेने के बाद अंधेरे व सड़क में गड्ढे होने की वजह से थ्री व्हीलर धीमा हुआ तो हथकड़ी लगा आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा से छुटकर भाग गया। दोनों पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कड़ी मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed