फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The 7.75-kilometer road from Yamuna Dam to Govindgarh will be widened.

Noida News: यमुना बांध से गोविंदगढ़ तक 7.75 किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण

Sat, 07 Feb 2026 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
The 7.75-kilometer road from Yamuna Dam to Govindgarh will be widened.
फोटो
विज्ञापन

12 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, जेवर एयरपोर्ट जाने वालों को होगी आसानी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/जेवर। यमुना बांध (जेवर) से गांव गोविंदगढ़ तक 7.75 किलोमीटर तक सड़क चौड़ी होगी। शनिवार को जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने निर्माण का शुभारंभ किया। इससे जेवर की मढ़ैया, गांव गोविन्दगढ़ मार्ग स्थित गौशाला, सिरसा माचीपुर, ग्राम साहब नगर और जेवर तहसील समेत आसपास के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। वहीं, जेवर एयरपोर्ट जाने वालों का सफर भी आसान होगा। पूरे प्रोजेक्ट में करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

-------------------------------------------------------------
विज्ञापन

क्षेत्र में बढ़ेगा व्यापार और रोजगार
इस मौके पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद हरियाणा से संपर्क अधिक सुगम होगा, जिससे व्यापार, रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों को सुरक्षित, तेज एवं बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed