{"_id":"689ca5a8277897980c0733c0","slug":"thank-you-journey-out-in-support-of-decisions-on-stray-dogs-grnoida-news-c-340-1-del1004-101051-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लावारिश कुत्तों पर फैसले के समर्थन में धन्यवाद यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लावारिश कुत्तों पर फैसले के समर्थन में धन्यवाद यात्रा निकाली
विज्ञापन
डॉग्स लवर्स को विजय गोयल ने कहा- अगर इतना ही प्रेम है तो गोद लें व दिखावा न करें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लावारिस कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने बुधवार को दिल्ली की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के साथ धन्यवाद यात्रा निकाली। मंडी हाउस चौक पर सैकड़ों आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि जुटे और इस फैसले को मानव जीवन की सुरक्षा के साथ-साथ कुत्तों के हित में भी लाभकारी बताया।
गोयल ने कहा कि सड़कों पर बदहाल घूम रहे कुत्तों को अब सुरक्षित शेल्टर होम में रखा जाएगा जहां उनकी देखभाल हो सकेगी। उन्होंने डॉग्स लवर्स पर तंज कसते हुए कहा कि अगर इतना ही प्रेम है तो गोद लें व दिखावा न करें। आज तक किसी ने एक भी कुत्ता गोद नहीं लिया है। वहीं, गोयल ने दावा किया कि इच्छाशक्ति और मनोबल दिखाया जाए तो आठ हफ्तों में शेल्टर होम बन सकते हैं। जैसे कोविड महामारी में अस्पताल तैयार हुए थे। उन्होंने कहा कि यह फैसला इंसान और जानवर दोनों के लिए फायदेमंद है। सड़कों से कुत्ते हटेंगे व शेल्टर में देखभाल मिलेगी।