{"_id":"69b92ff91d83ac4b810c26c1","slug":"tentative-dates-for-opening-of-noida-international-airport-have-been-revealed-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की संभावित तारीखें आईं सामने, पीएम मोदी करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की संभावित तारीखें आईं सामने, पीएम मोदी करेंगे जनसभा
Tue, 17 Mar 2026 04:12 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:12 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 या 29 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। वह जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
जनसभा के लिए तैयार होता जर्मन शैली के हैंगर, नोएडा एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए एक जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 28 या 29 मार्च की तारीख संभावित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
अपर आयुक्त राजीव मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भी पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने से संबंधित थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित जनसभा 28 या 29 मार्च को होनी है। इस जनसभा और रैली के लिए जर्मन शैली के हैंगर बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पहले चरण में यहां के लिए मिलेंगी उड़ान
पहले चरण में जेवर से बंगलूरू, मुंबई और कोलकाता के लिए उड़ान भरी जाएगी। जेवर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस कंपनियों से बात की गई है। पहले चरण में करीब 10 अलग-अलग शहरों के लिए जेवर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू की जाएगी।
विज्ञापन