फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tension was seen in village on second day of attack on noida police

Noida: पुलिस पर हमले के दूसरे दिन गांव में तनाव, पांच के जवाब में चलाईं 15 गोलियां, अफसरों ने कहा पीछे मत हटना

Sun, 14 Jul 2024 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Jul 2024 02:08 PM IST
सार

सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर संदीप नागर को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार रात गांव पहुंची पुलिस ने प्लान जरूर अचानक बनाया था लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं थी। एक वर्ष पहले संदीप को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था।

विज्ञापन
Tension was seen in village on second day of attack on noida police
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दनकौर में पुलिस पर पथराव के दूसरे दिन जुनेदपुर की मढ़ैया गांव में तनाव बना रहा। शनिवार को गांव के पुरुष फरार हो गए। पुलिस टीम पर पथराव कर कोतवाली प्रभारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के आरोप में 36 नामजद ग्रामीणों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गांव जुनेदपुर की मढ़ैया में भारी विरोध के बीच शुक्रवार रात गिरफ्तार किए गए सुंदर भाटी गैंग का शार्प शूटर संदीप नागर घर के चारों ओर पुलिस बल की मौजूदगी को देखकर घबरा गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पुलिस के पैरों में गिर पड़ा। संदीप के साथ ही पुलिस ने उसके साथी दादरी निवासी अशोक शर्मा को भी गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से बुलेट प्रूफ कार, पिस्टल, लाइसेंसी राइफल और एक एयर गन बरामद की है। बरामद राइफल का लाइसेंस किसी और के नाम पर है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास से सुंदर भाटी गिरोह के बदमाश नितिन बढ़पुरा, दिनेश घंघोला और रिंकू नरौली को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्तौल बरामद हुई थी। पुलिस पूछताछ में नितिन और दिनेश ने संदीप नागर से हथियार खरीदने की जानकारी दी। इसी सूचना पर पुलिस देर रात ही गांव में संदीप को गिरफ्तार करने की योजना बनाई।
Trending Videos

पुलिस ने जब संदीप को घर में दबोचा तो वह पुलिस अधिकारियों के पैरों में पड़कर गिड़गिड़ाने लगा और अपने बचाव के लिए तरह-तरह के लालच अधिकारियों को देने का प्रयास किया।

पांच के जवाब में चलाईं 15 गोलियां, अधिकारियों ने कहा पीछे मत हटना
सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर संदीप नागर को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार रात गांव पहुंची पुलिस ने प्लान जरूर अचानक बनाया था लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं थी। एक वर्ष पहले संदीप को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। 

 

इस बार पुलिस अधिकारियों ने ऑपरेशन को अंजाम दे रहे पुलिस कर्मियों से पीछे नहीं हटने के निर्देश दिए थे। डीसीपी साद मियां खान ने कहा कि पुलिस टीम से पीछे नहीं हटने को कहा गया था। पांच के जवाब में 15 गोलियां चलाईं गईं थीं। 

 

दनकौर, थाना ईकोटेक-1 स्वाट टीम और आसपास के अन्य थानों के पुलिस बल के साथ शुक्रवार  रात गांव में दबिश दी गई। संदीप के लोगों को इस बात की भनक लगी तो वह सावधान हो गया। पुलिस ने संदीप के घर को चारों ओर से घेर लिया। 

 

पुलिस की एक टीम घर में घुसी। तब तक कोई प्रतिरोध नहीं हुआ था। घर के अंदर से जब संदीप को बाहर लाया जा रहा था कि तभी घर की कुछ महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। 
इसी दौरान आसपास के घरों की छतों पर जमा कुछ ग्रामीणों ने पथराव और फायरिंग कर दी। यहीं से पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर संदीप और उसके साथी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed