फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tension in the village after Ambedkar posters were torn, protests erupted, FIR lodged against two

Noida News: आंबेडकर के पोस्टर फाड़ने पर गांव में तनाव, प्रदर्शन किया, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 17 Apr 2026 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Tension in the village after Ambedkar posters were torn, protests erupted, FIR lodged against two
फोटो
विज्ञापन

मकनपुर बांगर गांव की घटना, नाजुक स्थिति देखते हुए तैनात की गई पुलिस फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। मकनपुर बांगर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोस्टर फाड़े के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, पोस्टर फटने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को अनुसूचित जाति समाज के लोगों में और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि मोहित और भूपेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आरोप है कि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मौके पर गांव में बाबासाहेब के लगे पोस्टर को बृहस्पतिवार देर रात गांव के ही दो युवकों ने फाड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध जताया। इस दौरान आरोपियों की ओर से कथित रूप से धमकी देने की बात भी सामने आई, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से नाराज दलित समाज ने किया प्रदर्शन
घटना से नाराज दलित समाज के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लोगों को समझाकर शांत कराया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, दोपहर बाद ग्रामीणों ने नया पोस्टर बनवाकर उसी स्थान पर लगा दिया है। उधर, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नगेंद्र आजाद और जिला उपाध्यक्ष अर्जुन गौतम ने कहा कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। वहीं, कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। गांव में स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed