{"_id":"6678560fa7ad20008108ac9f","slug":"teenager-shot-for-protesting-against-rape-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33880-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को मारी गोली
विज्ञापन
दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को मारी गोली
-दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव की घटना, प्राथमिक जांच में पुलिस बता रही मामले को संदिग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार रात एक 15 वर्षीय किशोरी को युवक ने गोली मार दी। गोली किशोरी के चेहरे पर लगी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पड़ोस का युवक उनकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। मौके पर पहुंचकर जब उन्होने विरोध किया तो आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शानिवार शाम उनकी 15 साल की बेटी घर पर अकेली थी। देर रात जब वह घर लौटे तो बेटी वहां नहीं थी। तलाश करने के दौरान उन्हें बेटी की चीख सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो पड़ोस में रहने वाला युवक बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने गोली चला दी। गोली किशोरी के चेहरे पर लगी। आरोपी युवक मौके से भाग गया। वहीं दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। किशोरी गोली लगने से घायल हुई है। शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।