फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenager hit by an unknown vehicle, dies

Noida News: किशोर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 15 Sep 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager hit by an unknown vehicle, dies
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र के हरमपुर गांव निवासी यश त्यागी (16) को सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा छह सितंबर की देर रात का है। हादसे के बाद से उसका इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। यश के फुफेरे भाई हरमपुर निवासी विपिन त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 13 सितंबर की रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विपिन त्यागी ने बताया कि उनका ममेरा भाई यश त्यागी उन्हीं के साथ रहता था। वह मूलरूप से बागपत के मुबारकपुर स्थित खेकड़ा का रहने वाला था। बताया कि छह सितंबर की रात करीब 9ः45 बजे वह राज सिटी स्थित जैन कॉलोनी से दूध लेकर गांव की तरफ पैदल आ रहा था। सोनिया विहार पुस्ता से ट्रॉनिका सिटी वाले मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। मामले में उन्होंने 12 सितंबर को पुलिस से शिकायत की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed