{"_id":"62376ea4415ee27a69657d7a","slug":"teenager-dies-after-falling-from-8th-floor-in-suspicious-circumstances-noida-news-noi6382649141","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में 8वीं मंजिल से गिरकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में 8वीं मंजिल से गिरकर किशोरी की मौत
विज्ञापन
लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी। अमर उजाला
नोएडा। सेक्टर-107 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में शनिवार रात आठवीं मंजिल के फ्लैट से गिरकर किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मां की जगह किशोरी वकील के फ्लैट में काम करने आई थी। पीड़ित परिजनों ने वकील के परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मानसिक तनाव में आत्महत्या करने की बात कही है। फिलहाल, आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर निवासी सतीश कुमार की पत्नी मिथिलेश सोसाइटी के टावर संख्या 25 में वकील के घर पर काम करती थी। मिथिलेश की सास की पहली पुण्यतिथि थी। इसके लिए पति-पत्नी गांव गए थे। वकील के घर पर होली के दौरान कुछ मेहमान आने वाले थे। ऐसे में मिथिलेश ने बेटी ज्योति (17) को कुछ दिन के काम पर भेज दिया था। ज्योति को उसका भाई अंकित वकील के घर पर छोड़ आया था। शनिवार रात को किशोरी संदिग्ध हालात में नीचे गिर गई। उसे जेपी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले में किशोरी के परिजनों ने वकील के परिवार के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। भाई अंकित का कहना है कि उसकी बहन की तबीयत खराब नहीं थी और न ही उसने आत्महत्या की है। बहन की फ्लैट से गिराकर हत्या की गई है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कोई ऐसा कारण नहीं आया है जिससे हत्या की आशंका हो। सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में यदि कोई साक्ष्य मिलता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि किशोरी मानसिक तनाव में थी। उसके भाई ने भी इस बात को स्वीकार किया है। वकील के परिवार ने किशोरी के परिजनों को तबीयत खराब होने की जानकारी देकर घर से ले जाने के लिए कहा था। किशोरी पहले भी हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।