{"_id":"68eac4bfe61100768b00765e","slug":"teenage-girl-sexually-assaulted-pressured-to-convert-na-news-c-5-1-drn1046-809798-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किशोरी का किया यौन उत्पीड़न, धर्मांतरण का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किशोरी का किया यौन उत्पीड़न, धर्मांतरण का बनाया दबाव
Sun, 12 Oct 2025 02:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
बिहार निवासी एक नर्सिंग छात्र ने सातवीं कक्षा में पढ़ रही 13 वर्षीय किशोरी का एक वर्ष तक यौन उत्पीड़न किया। किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसपर धर्मांतरण का दबाव भी बनाया।सेलाकुई पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपी को छात्रावास से गिरफ्तार कर लिया।
सेलाकुई थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति थाने आए। उन्होंने बताया कि बिहार निवासी एक दूसरे समुदाय का युवक उनके मकान में किराये पर रहता था। इस दौरान उसने बहला फुसलाकर उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। उनकी बेटी के अश्लील वीडियो भी बनाए। उसके ऊपर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। कमरा छोड़ने के बाद भी उसने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया।
किशोरी के स्मार्टफोन की जांच करने पर पिता के सामने मामला उजागर हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पर संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को छात्रावास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी क्षेत्र के ही एक कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। छात्रा सातवीं कक्षा में पढ़ रही है। पूछताछ के दौरान करीब एक वर्ष तक किशोरी के यौन उत्पीड़न की बात सामने आई है।