फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Team A-7 won by six wickets

Noida News: टीम ए-7 छह विकेट से जीती

Sat, 03 Jan 2026 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Team A-7 won by six wickets
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन लीग सीजन-14 के लीग मैच में टीम ए-7 ने व्हाइटवॉल्व्स-11 को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी व्हाइटवॉल्व्स-11 ने टी-20 मुकाबले में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए-7 ने चार विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। अरुण चौहान ने 70 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

लाइटिंग-11 ने ईडीएल को हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्किपर्स क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में लाइटिंग-11 ने ईडीएल नंबर-1 को छह विकेट से हरा दिया। ईडीएल नंबर-1 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 119 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइटिंग-11 की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। यशवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


वॉरियर्स-11 को तीन विकेट से मिली जीत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। क्रिकेट जंक्शन मैदान पर चल रहे क्रिकेट जंक्शन सीजन-17 के लीग मैच में वॉरियर्स-11 ने बेलिजरेंट-11 को तीन विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेलिजरेंट-11 ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स-11 की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। दीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed