फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers will play a role in the social development of adolescents

Noida News: किशोरों के सामाजिक विकास में भूमिका निभाएंगे शिक्षक

Sat, 11 Oct 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 11 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers will play a role in the social development of adolescents
डायट संस्थान में ​किशोरावस्था में होने वाले बदलावों को लेकर प्र​शिक्षण लेते ​शिक्षक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पानीपत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास पर शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खंड अनुसार प्रत्येक स्कूल के दो-दो शिक्षकों को शामिल किया गया।



मतलौडा खंड के वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षकों के लिए किशोर शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले सोमवार को इसराना तथा बुधवार को पानीपत खंड के प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के अब तक 200 से अधिक शिक्षक किशोरों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रशिक्षण ले चुके हैं। प्रशिक्षण में एचआईवी एड्स की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित इंटरेक्टिव सत्र और कार्यशालाओं के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद और मार्गदर्शन के लिए सशक्त बनाया गया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के रिसोर्स पर्सन डीएएचओ डॉ. मनीषा व आईसीटीसी काउंसलर रविंदर कुमार ने आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम के पहले सभी प्रतिभागियों का प्री-टेस्ट व प्रशिक्षण समाप्ति पर पोस्ट-टेस्ट लिया गया। डॉ. मनीषा ने बताया कि अधिकतर विद्यार्थियों को किशोरावस्था के समय काफी समस्याएं आती हैं। स्कूलों में अध्यापिकाओं के माध्यम से छात्राओं की परेशानी को दूर किया जा सकता है और अध्यापकों के माध्यम से छात्रों को सहीं तरीके से जानकारी दी जा सकती है। नोडल अधिकारी मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर तकदीर सिंह ने कहा कि किशोर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सुदृढ़ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed