फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers will also be evaluated, quality will be checked through a five minute video

Noida News: शिक्षकों का भी होगा मूल्यांकन, पांच मिनट की वीडियो से होगी गुणवत्ता की जांच

Sun, 19 May 2024 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Teachers will also be evaluated, quality will be checked through a five minute video
शिक्षकों का भी होगा मूल्यांकन, पांच मिनट की वीडियो से होगी गुणवत्ता की जांच
विज्ञापन


उत्कृष्ट, मध्यम व सामान्य श्रेणी के आधार पर मिलेगी ग्रेडिंग

जुलाई में छात्रों को दिखेगा बदलाव, शैक्षणिक गुणवत्ता में होगा सुधार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अब परिषदीय स्कूलों के छात्रों के साथ शिक्षकों के पठन-पाठन के तरीकों का भी मूल्यांकन होगा। इसके लिए शिक्षकों की पढ़ाने के तरीके की पांच मिनट की वीडियो रिकॉर्ड कराई जा रही है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्तर पर इसका मूल्यांकन होगा। वीडियो को मूल्यांकन की गुणवत्ता के आधार पर उत्कृष्ट, मध्यम व सामान्य श्रेणी में रखा जाएगा। सामान्य और मध्यम श्रेणी में रहने वाले शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। विभाग की ओर से स्कूल खुलने से पहले प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा, ताकि नए सत्र से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
परिषदीय स्कूलों के छात्र निजी स्कूलों के छात्रों की तुलना में कमतर न रहें, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग लगातार काम कर रहा है। अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत अब प्राथमिक, जूनियर और कंपोजिट स्कूलों में कक्षावार और विषयवार शिक्षकों की रिकॉर्डिंग की जा रही है। उत्कृष्ट वीडियो को बेसिक शिक्षा विभाग को भी भेजा जाएगा और इनको विभिन्न कार्यशालाओं में भी प्रयोग किया जाएगा, ताकि अन्य शिक्षक के लिए लाभदायक साबित हो।
विज्ञापन


छात्र पढ़ने में लेंगे रुचि
अक्सर देखने को मिलता है कि छात्रों को जिन शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका पसंद आता है, उनकी कक्षा में जरूर उपस्थित होते हैं और जिन शिक्षकाें के पढ़ाने का तरीका पसंद नहीं आता उनकी कक्षा में मन लगाकर नहीं पढ़ते। कक्षा में उपस्थित होने से भी बचते हैं। इस तरह धीरे-धीरे एक खास विषय में उनकी रुचि कम हो जाती है और इसका प्रभाव कम नंबरों के रूप में देखने को मिलता है। इससे उनको भविष्य में परेशानी हो सकती है। इसलिए भी विभाग की ओर से इस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट के प्राचार्य आरएस यादव ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षकों की 5 मिनट की वीडियो प्राप्त होगी। गुणवत्ता के आधार पर मूल्याकंन होगा। उत्कृष्ट वीडियो को विभाग को भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed