फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers were given information about new technologies

Noida News: शिक्षकों को दी नई तकनीकों की जानकारी

Thu, 18 Dec 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Teachers were given information about new technologies
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग की ओर से छह दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) के आयोजन संपन्न हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग और ईसीई विभागाध्यक्ष डॉ. ए अंबिकापथी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, वीएलएसआई और क्वांटम तकनीक जैसी उभरती तकनीकें भविष्य की इंजीनियरिंग शिक्षा और शोध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छह दिवसीय इस एफडीपी का उद्देश्य शिक्षकों को एआई, वीएलएसआई डिजाइन, क्वांटम कंप्यूटिंग और क्वांटम मशीन लर्निंग जैसे बहु-विषयक क्षेत्रों में तकनीकी दक्षता प्रदान करना था। कार्यक्रम में 13 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर डेल्टा-2 स्थित बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में एक साथ एक आवाज-नई चेतना 4.0 जेंडर कैंपेन 2025 थीम पर जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य समाज में लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और समान अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शिल्पा मेरी ने कहा कि बचपन से समानता, सम्मान और संवेदनशीलता के संस्कार डालना आवश्यक है ताकि वे एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज का निर्माण कर सकें।
विज्ञापन


क्विज विजेताओं का अभिनंदन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बीटा-1 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विजेता कक्षा सातवीं, आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा-7 के मोहम्मद अमान ने प्रथम, मेघना ने द्वितीय व अन्वी रॉय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-8 से अनुष्का यादव ने पहला, अनमोल त्रिपाठी ने दूसरा व रिदम त्यागी ने तीसरा स्थान पर कब्जा किया। कक्षा-10 से विकुल सिवाच ने पहला, गणेश कल्याण ने दूसरा व सत्यम पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को एनपीसीएल के उप प्रबंधक प्रोसेनजीत दास, सहायक प्रबंधक प्रिंस अभिषेक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed