फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers submitted memorandum regarding pending demands

लांबित मांगों को लेकर अध्यापकों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 28 Jan 2021 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Teachers submitted memorandum regarding pending demands
लंबित मांगों को लेकर अध्यापकों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के बैनर तले नूंह खंड गांव फिरोजपुर नमक में बृहस्पतिवार को अध्यापकों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यापक संघ के जिला प्रधान तैय्यब हुसैन, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के खंड प्रधान नरेश चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हसमत अली, जिला उप प्रधान फूल कुमार यादव, जिला सचिव अरशद हुसैन व वेदप्रकाश सहित अन्य ने खंड शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में नूंह खंड कार्यालय में तैनात लिपिक जुबेर अहमद के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तैय्यब हुसैन ने बताया कि अध्यापकों की पुरानी मांगों को लंबे समय से पूरा नहीं किया जा रहा है। उनकी मांगों में स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती, वेतन की बढ़ोत्तरी, अन्य संसाधनों की आपूर्ति कराने सहित अन्य कई मांगे शामिल हैं। बार-बार सरकार व प्रशासन को वे इन मांगों को लेकर अवगत कराते रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता तो वे संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर रणनीति पर विचार करेंगे। अध्यापकों के रिक्त पदों के चलते स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से नहीं हो पा रही है। ऐसे में सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed