{"_id":"68c31ea7e9ef3c0f0c0525d4","slug":"teachers-angry-with-the-implementation-of-tet-staged-a-sit-in-protest-na-news-c-369-1-mt11008-135780-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टीईटी लागू होने से नाराज शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टीईटी लागू होने से नाराज शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन
टीईटी की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समीप धरना करते शिक्षकगण।
मथुरा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व नियुक्ति पा चुके शिक्षकों के लिए भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य करने के निर्णय के विरोध में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया। जिले के अलग-अलग स्कूलों से आए शिक्षकों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत ने कहा कि सभी शिक्षक आरटीई से पूर्व की न्यूनतम योग्यता को पूरा करते हैं और इस तरह के काले कानून को लागू करने का विरोध किया जाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने कहा कि एनसीटीई में जिस संशोधन के आधार पर न्यायालय द्वारा जो फैसला दिया गया है उसे निरस्त करने के लिए ही यह विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य शिक्षक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
नृत्यगोपाल दुबे, बदन सिंह यादव, राजेंद्र छौंकर, अरविंद सारस्वत, देवेंद्र कौशिक, लोकेंद्र मिश्रा, राजकुमार शर्मा, कृष्ण कुमार सारस्वत, मुरारी लाल शर्मा, मोनिका शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय के निर्देश पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी पीएम, सीएम के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी, मंत्री बलवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, सुधीर सोलंकी, रमाकांत शर्मा, उपेंद्र पांडेय, जयपाल सिंह, दिनेश चौधरी, प्रेम प्रकाश सारस्वत आदि मौजूद थे।