फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tanker mafia flourished at the instigation of Delhi government: Dhami

दिल्ली सरकार की शह पर पनपे टैंकर माफिया : धामी

Wed, 29 Jan 2025 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Tanker mafia flourished at the instigation of Delhi government: Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- नजफगढ़ नाले के मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठी है आप सरकार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को यमुना की बदहाली पर दिल्ली सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी नाकामी का ठीकरा हरियाणा सरकार पर फोड़ रहे हैं, लेकिन वे नजफगढ़ नाले के मुद्दे पर चुप्पी नहीं तोड़ते। नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान के पक्ष में आयोजित जनसभा में धामी ने कहा कि दिल्ली में टैंकर माफिया दिल्ली सरकार की शह पर पनप रहा है।

धामी ने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों ही भ्रम फैलाकर दिल्ली की शांति को समाप्त करने का प्रयास कर रही हैं। भगवान राम को काल्पनिक बताते हैं और रोहिंग्या जैसे घुसपैठियों के हिमायती बनते हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने महाकुंभ पर स्नान का मजाक बनाकर सनातन धर्म का अपमान किया है। अब समय आ गया है कि नजफगढ़ की जनता विकास और सुशासन की ओर बढ़ते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित करे। केंद्र की भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा-370 को समाप्त किया, सीएए को लागू किया व अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हर वर्ग, जाति और पंथ के लोगों के लिए समान नागरिक संहिता लागू की गई है। आप ने भ्रष्टाचार के मामलों में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। आप ने शिक्षा का झूठा प्रचार कर शराब घोटाला किया और 24 घंटे पानी देने का वादा कर करोड़ों का गबन किया। कोविड काल में जब जनता ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही थी, तो केजरीवाल सरकार शराब की नीति बना रही थी। यह स्पष्ट है कि आप के भ्रष्टाचारों की लिस्ट इतनी लंबी है कि उनके मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक तक जेल गए हैं। दिल्ली के लोगों को फैसला करना है कि वे दिल्ली के विकास और शांति के पक्ष में खड़े होंगे या फिर उन लोगों के साथ जो देश और समाज के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article