फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Taking medicine without doctor's advice can be dangerous for health

Noida News: बिना डॉक्टर की सलाह का दवा सेवन बन सकता है सेहत के लिए खतरा

Thu, 14 Aug 2025 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Taking medicine without doctor's advice can be dangerous for health
लोग अक्सर छोटी-मोटी बीमारियों के लिए नहीं लेते हैं डॉक्टर की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। बदलती जीवनशैली और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के कारण लोग अब छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए खुद ही दवाएं लेना शुरू कर देते हैं। जिससे आगे चलकर ये बीमारी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो यह आदत कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) की मेडिसन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन ऐसे कई लोग आ रहे हैं, जो जोड़ों के दर्द, एलर्जी, त्वचा की बीमारी या सांस की दिक्कतों में बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक स्टेरॉयड लेते रहते हैं।

जिम्स की मेडिसन विभाग की प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. पायल जैन का कहना है कि भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने सेहत का सही से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। नतीजा है कि कम आयु में उनके शरीर में कई बीमारियां जन्म ले रही हैं। अक्सर छोटी-मोटी बीमारी के लिए डॉक्टर के पास जाने का समय लोग नहीं निकालते हैं। दवाइयां आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाती हैं या इंटरनेट पर तुरंत जानकारी मिल जाती है। उन्होंने बताया कि सर दर्द हुआ तो तुरंत पेनकिलर खा ली, गले में खराश हुई तो एंटीबायोटिक ले ली। लेकिन यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। यह आदत धीरे-धीरे शरीर में एक खतरनाक बीमारी जैसे हड्डियां कमजोर होना, फ्रैक्चर का खतरा, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज को जन्म दे सकती है।
विज्ञापन


मेडिसिन ओपीडी में रोजाना ऐसे कई मरीज आते हैं, जिनमें अचानक किडनी खराब होने की शिकायत होती है। जब उनकी हिस्ट्री ली जाती है, तो पता चलता है कि मरीज बिना किसी डॉक्टर की निगरानी के महीनों या वर्षों से पेनकिलर (जैसे डाइक्लोफेनाक, एनाल्जेसिक कॉम्बिनेशन, निमेसुलाइड आदि) ले रहे थे। अधिकतर मरीजों में शुरुआत में कोई विशेष लक्षण नहीं होते, लेकिन धीरे-धीरे शरीर में सूजन, थकान, और पेशाब कम होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो सकते हैं खतरनाक परिणाम

- गलत दवा, गलत इलाज, सिर दर्द डिहाइड्रेशन हो सकता है।

- बेवजह एंटीबायोटिक लेना या बीच में छोड़ देना बैक्टीरिया को मजबूत बना देता है, जिससे आगे दवा बेअसर हो जाती है।

- लंबे समय तक पेनकिलर लेने से किडनी, लीवर और पेट को गंभीर नुकसान हो सकता है।

- कुछ दवाइयां आपस में मिलकर हानिकारक असर डाल सकती हैं, जो जानलेवा भी हो सकता है।

- जो दवा दूसरों के लिए सुरक्षित है, वह आपके लिए गंभीर एलर्जी पैदा कर सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed