फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   supertech twin tower demolition with help of south african experts explosives plant in 25 days explosion in 10 seconds read full story

एमरॉल्ड कोर्ट प्रकरण: 25 दिन तक ट्विन टावर में लगाए जाएंगे विस्फोटक, सिर्फ 10 सेकंड में होगा जमींदोज, फिर 90 दिन में होगा ये काम

Tue, 25 Jan 2022 09:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Jan 2022 09:28 AM IST
सार

इमारत को ध्वस्त करने वाली कंपनी एडिफिस बिल्डर से मलबे को खरीदेगी। ऐसे में बिल्डर को इमारत ढहाने के लिए कंपनी को करीब सवा चार करोड़ रुपयों का अतिरिक्त भुगतान करना हेागा।

विज्ञापन
supertech twin tower demolition with help of south african experts explosives plant in 25 days explosion in 10 seconds read full story
इसी ट्विन टावर को ढहाने के दिए हैं आदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-93ए स्थित 32 मंजिला ट्विन टावर को गिराए जाने के लिए इमारत में कई स्थानों पर विस्फोटक लगाया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के 6-7 इंजीनियर और विशेषज्ञों की टीम 25 दिनों तक नोएडा में रहकर इसकी पूरी व्यवस्था देखेगी।

विज्ञापन


सभी विदेशी इंजीनियर और विशेषज्ञ इमारत ध्वस्त करने वाली एडिफिस की सहयोगी कंपनी में काम करते हैं। ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई से करीब 15 करोड़ कीमत का सरिया, लोहा व अन्य मलबा निकलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


इमारत को ध्वस्त करने वाली कंपनी एडिफिस बिल्डर से मलबे को खरीदेगी। ऐसे में बिल्डर को इमारत ढहाने के लिए कंपनी को करीब सवा चार करोड़ रुपयों का अतिरिक्त भुगतान करना हेागा। इमारत को ध्वस्त करने में मात्र 10 सेकंड का समय लगेगा। इसके बाद बाकी 90 दिन का समय मलबा साफ करने में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 विभागों से एनओसी के लिए बिल्डर ने किया है आवेदन
प्राधिकरण के फाइनल किए जाने के बाद सुपरटेक बिल्डर ने मुंबई की एडिफिस कंपनी के साथ करार किया है। इसके साथ ही बिल्डर कंपनी ने अब विस्फोटकों के भंडारण, परिवहन और उसके उपयोग के लिए पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसी और यातायात डायवर्जन योजनाओं के लिए दस विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए आवेदन कर दिया।

15 दिन में टावर पर पहुंच जाएंगे ध्वस्तीकरण के सामान

सुपरटेक की टीम के साथ एजेंसी की टीम शनिवार व रविवार को मौके पर भी गई थी। एजेंसी अब जल्द ही टावर तोड़ने के लिए जरूरी सामान मौके पर पहुंचाने की कवायद शुरू करेगी। 15 दिन में जरूरी सामान व मशीनें मौके पर पहुंचा दी जाएंगी। अहम है कि एडिफिस एजेंसी जनवरी 2020 में कोच्चि में अवैध टावर ध्वस्त कर चुकी है।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि एडिफिस एजेंसी ने कहा है कि टावर को ध्वस्त करने से लेकर उसका मलबा साफ करने में कुल 180 दिन का समय लगेगा। पहले 90 दिनों के दौरान विस्फोटक लगाने के साथ ही इमारत में सुरक्षा के अन्य उपाय पर काम किया जाएगा। बाकी 90 दिन का समय मलबा साफ करने में लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed