{"_id":"68eff1f3a10feaeddc05bf79","slug":"suman-mishita-and-saloni-won-the-translation-competition-na-news-c-244-1-sknl1016-145558-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुमन, मिश्रिता व सलोनी ने जीती अनुवाद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुमन, मिश्रिता व सलोनी ने जीती अनुवाद प्रतियोगिता
Thu, 16 Oct 2025 12:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
आईबी पीजी महाविद्यालय में अनुवाद प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साहित्यिक परिषद ने विश्व अनुवाद दिवस पर बुधवार को अनुवाद प्रतियोगिता कराई। जिसमें करीब 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा सुमन ने प्रथम तथा एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा रुपांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद में बीए अंग्रेजी ऑनर्स प्रथम वर्ष से मिश्रिता ने प्रथम तथा बीए प्रथम वर्ष से ऋषभ ने द्वितीय स्थान हासिल किया। संस्कृत से हिंदी अनुवाद में बीए प्रथम वर्ष से सलोनी ने प्रथम तथा कनिष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि बहुभाषी बनना जरूरी है। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नीलम ने कहा कि अनुवाद से भाषा पर पकड़ बनती है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. नेहा पुनिया व डॉ. अंजलि ने निभाई। कार्यक्रम में डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. जोगेश, डॉ. निर्मला, प्रिया बरेजा, राहुल व रेशु मौजूद रहीं।