{"_id":"61bb8a6f545f743d7a296c67","slug":"sukesh-alleges-mental-torture-in-tihar-jail-noida-news-noi6217411147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकेश ने लगाया तिहाड़ जेल में मानसिक प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकेश ने लगाया तिहाड़ जेल में मानसिक प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
नई दिल्ली। धोखाधड़ी, जबरन वसूली और धन शोधन के मामलों में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी दायर की है। पटियाला हाउस अदालत में अर्जी दायर कर सुकेश ने कहा है कि तिहाड़ जेल में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही उस पर दबाव बनाया जा रहा है।
सुकेश ने अपने हाथ से लिखे आवेदन में कहा है कि उसे चार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है। इसके बावजूद उसे डबल ताले में रखा जा रहा है। इससे वह न अपने सेल में घूम सकता है और न ठीक से सांस ले पाता है।
पटियाला हाउस अदालत के मुख्य महानगर दंडाधिकारी डॉ. पंकज शर्मा ने सुकेश की शिकायत सुनने के बाद उसके वकील को औपचारिक रूप से आवेदन दायर करने के लिए कहा है। जेल प्रशासन ने सुकेश को धोखाधड़ी के एक मामले में कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
सुकेश ने अपने आदेश में आरोप लगाया कि उसने अन्य कैदियों से बात करने की अनुमति नहीं है। उन्हें उससे बात न करने के लिए चेतावनी और धमकी दी गई है।
करीब 200 करोड़ के धन शोधन के मामले में पटियाला हाउस की एक अदालत ने सुकेश, लीना मारिया पॉल व अन्य आरोपियों के खिलाफ दाखिल ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था।