फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Suggestion to make the new expressway between Noida-Greater Noida 10 lane

Noida News: नोएडा-ग्रेनो के बीच नया एक्सप्रेस-वे 10 लेन का बनाने का सुझाव

Wed, 01 Apr 2026 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Suggestion to make the new expressway between Noida-Greater Noida 10 lane
नोएडा-ग्रेनो के बीच नया एक्सप्रेस-वे 10 लेन का बनाने का सुझाव
विज्ञापन

-यूपीडा ने किया है सर्वे, प्राधिकरण ने भविष्य को देखते हुए सुझाव दिया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-94 गोलचक्कर से यमुना एक्सप्रेसवे तक नोएडा-ग्रेनो के बीच प्रस्तावित नए एक्सप्रेसवे को 6 से 10 लेन का बनाए जाने पर विचार होगा। यह सुझाव नोएडा प्राधिकरण ने परियोजना का सर्वे कर रही उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की सलाहकार एजेंसी को दिया है। कहा कि अगर अभी 10 लेन का बनाया जाना मुमकिन न हो तो आगे एक्सप्रेस-वे की 4-4 लेन चौड़ीकरण की गुंजाइश छोड़ी जाए।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में देखी गई सेक्टर-94 गोलचक्कर से यमुना पुश्ते के पास सेक्टर-150 तक की दूरी 31.200 किमी है। यहां पर एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है। पिछले साल हुई बोर्ड बैठक में प्राधिकरण ने यमुना पुश्ते पर एक्सप्रेसवे बनाने के लिए यूपीडा को मंजूरी दी थी। इससे संबंधित प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई थी। अब कई महीनों बाद इस परियोजना पर यूपीडा ने गंभीरता दिखाई है। यूपीडा टीम सर्वे कर रही है।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि यूपीडा की सलाहकार टीम को प्राधिकरण की तरफ से सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही निर्माणाधीन चिल्ला एलिवेटेड रोड से डीएनडी को जोड़ने और फिर चिल्ला से सेक्टर-94 तक नई एलिवेटेड रोड की योजना तैयार करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed