फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students will share their vision regarding making a developed India

Noida News: विकसित भारत बनाने के संबंध में अपना विजन बताएंगे छात्र

Wed, 08 May 2024 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Students will share their vision regarding making a developed India
-सीबीएसई तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए आयोजित करने जा रहा है अभिव्यक्ति श्रृंखला
विज्ञापन

-पेटिंग, निबंध व कविताओं के माध्यम से व्यक्त करेंगे विचार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूली बच्चों से विकसित भारत के लिए अपना विजन बताने की कवायद शुरू की है। बोर्ड छात्रों को विकसित भारत बनाने के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर देने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: विकसित भारत के लिए विजन थीम पर अभिव्यक्ति श्रृंखला आयोजित करने को कहा है। इसके अंतर्गत स्कूलों को सात मई से 30 जून तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने को कहा है। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
सीबीएसई का इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों को लेकर शिक्षित करना है। यह शैक्षणिक सत्र 2024-25 की पहली अभिव्यक्ति श्रृंखला है। बोर्ड वर्ष 2014 से विभिन्न विषयों को लेकर अभिव्यक्ति श्रृंखला आयोजित कर चुका है। सीबीएसई ने इस श्रृंखला के लिए लिए तीसरी से पांचवीं, छठी से आठवीं, नौंवी से दसवीं व ग्यारहवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए चार श्रेणियां बनाई हैं। पहली श्रेणी में विद्यार्थियों को ‘मेरे गांव व शहर में मेले’ के अनुभवों व ‘जब मैं खेलता हूं चीजें सीखता हूं’ विषय पर पैराग्राफ लिखना होगा या पेंटिंग बनानी होगी। दूसरी श्रेणी में ‘परीक्षा को तनाव रहित बनाने के संबंध में विचार’, ‘मैंने अपनी कक्षा में 2 पाठ सीखे जिनसे मुझे अपने दैनिक जीवन में मदद मिली’ विषय पर निबंध, पेंटिंग व कविता लिखनी होगी।
विज्ञापन

तीसरी श्रेणी के अंतर्गत कोई राष्ट्र तभी विकसित हो सकता है जब सभी शिक्षित हों, पर्यावरण को बचाने के लिए मेरा सुझाव है विषय पर निबंध, पेंटिंग व कविता लिखनी होगी। आखिरी श्रेणी में आधुनिक विश्व को एकजुट करने वाली शक्ति के रूप में संस्कृति, मेरे लिए समग्र शिक्षा का मतलब है, विषय पर निबंध, पेंटिंग या कविता को लिखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
01 से दस जुलाई तक भेजी जा सकेंगी एंट्री
स्कूलों को इसका आयोजन कराने के बाद एक जुलाई से दस जुलाई तक सीबीएसई एक्सप्रेशन सीरिज ऐप के माध्यम से एंट्री को भेजना होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को बोर्ड की ओर से ऑनलाइन प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जबकि सीबीएसई के सभी रीजन से आने वाली एंट्री में से प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर तीन एंट्री को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed