फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students unable to give TET uproar-slogan, road jam

टीईटी नहीं दे पाए परीक्षार्थियों का हंगामा-नारेबाजी, सड़क की जाम

Sun, 23 Jan 2022 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Students unable to give TET uproar-slogan, road jam
सेक्टर-30 में हंगामा करते अभ्यर्थी। अमर उजाला
नोएडा। जिले में रविवार को 28 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) आयोजित की गई। इस दौरान कई केंद्रों पर देरी से पहुंचने और बिना सत्यापित दस्तावेज लेकर आए परीक्षार्थियों को अंदर घुसने नहीं दिया गया। अभ्यर्थी रोते, पुलिस से झगड़ते और दरवाजे पीटते नजर आए। इसके बावजूद प्रवेश नहीं मिलने उन्होंने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। साथ ही, भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाकर कई सड़कों पर जाम भी लगा दिया। बाद में पुलिस ने समझाकर किसी तरह उन्हें घर भेजा।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-30 स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में कुछ परीक्षार्थियों को एक से दो मिनट की देरी से पहुंचने और सक्षम अधिकारी से बीएड की मार्कशीट सत्यापित न कराने के कारण अंदर घुसने नहीं दिया गया। इस पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा करते हुए अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन केंद्र पर तैनात पुलिस बल ने अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें खदेड़ दिया। परीक्षार्थियों ने कई बार स्कूल प्रशासन और पुलिस अफसरों से भविष्य की दुहाई दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी तरह सेक्टर-12 राजकीय इंटर कॉलेज व सनराइज स्कूल सेक्टर-25 में भी परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। इसके बाद सभी एकत्र होकर सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। यहां भी परीक्षार्थियों ने नारेबाजी करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग की।
विज्ञापन

मेरठ से परीक्षा देने आए हरेंद्र कुमार ने बताया कि वह केवल दो मिनट लेट पहुंचा था और उसे स्कूल प्रशासन ने प्रवेश नहीं करने दिया, जबकि सरिता ने बताया कि उसने चिकित्सा अधीक्षक से बीएड की मार्कशीट को सत्यापित करवाया था, लेकिन स्कूल प्रशासन ने उसे नहीं माना और परीक्षा से वंचित कर दिया। इधर, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर नारेबाजी करने की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और परीक्षार्थियों को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड सहित कई सड़कों पर जाम
परीक्षा से वंचित कुछ अभ्यर्थियों ने नोएडा में एलिवेटेड रोड सहित कई सड़कों पर जाम लगाकर नारेबाजी भी की। अभ्यर्थियों का आरोप था कि स्कूल प्रशासन और अधिकारियों ने जानबूझकर परीक्षा नहीं देने दी। बाद में पुलिस अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया।

दीवार फांदने का प्रयास, उत्तर पुस्तिका लेकर महिला गायब
सेक्टर-51 होशियारपुर स्कूल में कुछ अभ्यर्थियों ने दीवार फांदकर अंदर जाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें नीचे उतारकर समझाया। इसी केंद्र से एक महिला उत्तर पुस्तिका लेकर ही बाहर निकल गई। महिला को स्कूल की शिक्षिकाएं काफी देर तक खोजती रहीं, लेकिन वह नहीं मिली। वहीं, सेक्टर-12 राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिसकर्मियों व अभ्यर्थियों में घंटों बहस हुई। सनराइज स्कूल में परीक्षा से रोके गए कई छात्र जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंच गए। डीपीएस में परीक्षा देने आए कई अभ्यर्थियों ने प्रवेश नहीं मिलने पर मानव शृंखला बनाकर एलिवेटड रोड पर जाम लगा दिया। कई अभ्यर्थियों ने आत्मदाह करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed