{"_id":"6a85a5ddf7144a277f0c3f02","slug":"students-troubled-by-waterlogging-at-school-noida-news-c-23-1-lko1064-103571-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल में जलभराव से छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल में जलभराव से छात्र परेशान
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खैरपुर गुर्जर गांव स्थित कंपोजिट स्कूल में बारिश के बाद जलभराव से छात्र परेशान हैं। ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
निवासियों ने बताया कि बारिश के बाद स्कूल परिसर और आसपास के हिस्से में काफी पानी भर गया है। जलभराव के कारण छात्रों को स्कूल पहुंचने और परिसर में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। उनका कहना है कि यह समस्या केवल एक दिन की बारिश तक सीमित नहीं है। हर बार यही हालात होते हैं। उन्होंने प्राधिकरण से मौके का निरीक्षण कराकर तत्काल पानी की निकासी कराने की मांग की है। साथ ही स्कूल परिसर का लेवल ठीक कराने और भविष्य में जलभराव रोकने के लिए स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने की अपील की है। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि समस्या का समाधान कराया जा रहा है।