फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students submitted heroic saga projects

Noida News: छात्रों ने जमा किए वीरगाथा प्रोजेक्ट

Sat, 27 Sep 2025 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:35 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर 91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्रों ने सीबीएसई की वीरगाथा गतिविधि के अंतर्गत विभिन्न प्रोजेक्ट्स जमा किए। इस अभियान का उद्देश्य वीरता पुरस्कार विजेताओं के शौर्य से छात्रों को प्रेरित करना है। प्रिंसिपल ने छात्रों की सराहना की।

विज्ञापन
Students submitted heroic saga projects

विस्तार

नोएडा। सेक्टर 91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को सीबीएसई की ओर से जारी गतिविधि वीरगाथा के अंतर्गत अपने प्रोजेक्ट्स जमा किए।
विज्ञापन

गतिविधि प्रभारी शीतल सिंह ने बताया कि चार वर्षों से सीबीएसई की ओर से प्रत्येक सत्र में प्रोजेक्ट वीरगाथा जारी किया जाता है। यह प्रोजेक्ट वीरगाथा रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में जारी किया गया है। इस प्रोजेक्ट का मकसद उन महान वीरों के बारे में जागरूक करना है, जिन्होंने अपने शौर्य और पराक्रम से वीरता पुरस्कार प्राप्त किए। इस गतिविधि के लिए कक्षा 3 से 5 के समूह ने चित्रकला, कक्षा 6 से 8 के समूह ने चित्रकला, कविता लेखन, पैराग्राफ लेखन और कहानी लेखन और कक्षा 9 से 12 के समूह ने निबंध लेखन गतिविधि के अंतर्गत अपने प्रोजेक्ट्स की प्रविष्टियां जमा कीं। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ नीरज टंडन छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed