फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students' performance improves in the second CBSE Class 10 board exam.

Noida News: सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर

Sun, 19 Jul 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Students' performance improves in the second CBSE Class 10 board exam.
- स्कूलों ने बताया सुधार, कई संस्थान कर रहे विषयवार परिणाम का विश्लेषण
विज्ञापन

नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद शहर के स्कूलों में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि दूसरी बोर्ड परीक्षा में कई छात्रों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है। हालांकि, कुछ स्कूलों ने अभी तक परिणाम का विस्तृत विश्लेषण शुरू नहीं किया है।

एपीजे स्कूल की प्रिंसिपल और सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर नेहा शर्मा ने बताया कि इस बार छात्रों के परिणाम में सुधार हुआ है। अभी स्कूल स्तर पर विषयवार और छात्रवार प्रदर्शन का विश्लेषण किया जा रहा है। शिक्षकों के साथ बैठक के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि दूसरी बोर्ड परीक्षा से छात्रों को अपनी कमियों को सुधारने का अवसर मिला। महामाया बालिका इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. छाया जैन ने बताया कि अवकाश होने के कारण अभी परिणाम की विस्तृत समीक्षा नहीं हो पाई है। जल्द ही शिक्षकों के साथ बैठक कर छात्रों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि स्कूल का परिणाम अच्छा रहा है। छात्रों की मेहनत का सकारात्मक असर देखने को मिला है। स्कूल संचालकों का कहना है कि दूसरी बोर्ड परीक्षा व्यवस्था से उन विद्यार्थियों को लाभ मिला, जो पहली परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्हें दोबारा तैयारी कर अंक सुधारने का मौका मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed