फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student sho enthusiasm for patriotism in rehrsal

रिहर्सल में देशभक्ति के प्रति दिखा उत्साह

Sun, 24 Jan 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
student sho enthusiasm  for patriotism in rehrsal
नूंह। यासीन मेव डिग्री कॉलेज में रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति के प्रति काफी उत्साह दिखा। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी समारोह बड़े ही सुंदर और गौरवमयी ढंग से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अड़बर के छात्रों ने कव्वाली, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह के छात्रों ने पंजाबी समूह नृत्य, राजकीय हरद्वारी लाल महाविद्यालय तावडू के विद्यार्थियों ने बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। परेड इंचार्ज डीएसपी पुन्हाना विवेक चौधरी के नेतृत्व में मार्च पास्ट का निकाला गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, नूंह एसडीएम संजीव कुमार, सीईओ जिला परिषद महावीर प्रसाद, डिप्टी सीईओ गजेंद्र सिंह, नगराधीश जयप्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया, नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed