{"_id":"5df51ef88ebc3e881b4c29c9","slug":"student-participated-in-olympiad-mewat-news-noi479460797","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियाड प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियाड प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर के भारतीय विद्या निकेतन स्कूल में शनिवार को एक्सपर्ट ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के कई बच्चों ने भाग लिया। एक्सपर्ट प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को जिला स्तर, राज्य स्तर और इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
इसके बारे में नेशनल कॉर्डिनेटर डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शनिवार को भारतीय विद्या निकेतन स्कूल में खंड स्तरीय एक्सपर्ट प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस प्रतियोगिता में कई बच्चों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में बच्चों के प्रतियोगिता में भाग लेने से जाहिर हो रहा है कि बच्चों में अपनी प्रतिभा दिखाने का जज्बा है। वहीं एक्सपर्ट ओलंपियाड के राष्ट्रीय महासचिव पंकज जैन ने भी बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके अलावा शिक्षाविद हितेंद्र सैनी ने भी बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की।
शिक्षाविद कासिम खान ने बताया कि एक्सपर्ट ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिता से बच्चों में चहुंमुखी विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष सिंगला, जिला कॉर्डिनेटर मुकेश शर्मा, लख्मीचंद, रोहित कुमार, अजय कुमार, ज्योति, प्रियंका मेहता, डिंपल कुमारी, रेखा कुमारी सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे व अध्यापक मौजूद रहे।