{"_id":"69071bafb2a5c238bd0b629e","slug":"student-killed-a-property-dealer-student-gets-angry-when-daughter-marriage-is-fixed-in-greater-noida-2025-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इंस्टा पर दोस्ती और हत्या...एकतरफा प्यार में बाप का कत्ल, बेटी की शादी तय होने पर भड़क गया छात्र; कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंस्टा पर दोस्ती और हत्या...एकतरफा प्यार में बाप का कत्ल, बेटी की शादी तय होने पर भड़क गया छात्र; कबूलनामा
Sun, 02 Nov 2025 02:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:32 PM IST
सार
बेटी की शादी तय होने से बौखलाए आरोपी ने प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या की थी। प्रेम-प्रसंग में बीफार्मा के छात्र और एमआर ने प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या की थी। हत्याकांड का 48 घंटे में बादलपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली पुलिस प्रापर्टी डीलर हत्याकांड का मात्र 48 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक गोस्वामी निवासी महामेधा वाली गली सूरजपुर के रूप में हुई है। आरोपी मूलरूप से गांव रोहटा मीरपुर मेरठ का निवासी है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 31 अक्तूबर को डायल-112 नंबर पर सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पहचान महीपाल सिंह गांव बंबावड़ दादरी के रूप में हुई थी। वादी की तहरीर पर बादलपुर कोतवाल में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देशन पर छह टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से महज दो दिनों में आरोपी को धर दबोचा। रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धूम बाईपास अंडरपास के पास से आरोपी दीपक गोस्वामी को गिरफ्तार किया है।

प्रेम-प्रसंग से जुड़ी थी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दीपक गोस्वामी बी-फार्मा तृतीय वर्ष का छात्र है। वर्ष-2022 से ग्रीड फार्मा कंपनी गामा-1 एवं कदंबा मार्केट में बतौर एमआर (मार्केट रिप्रजेंटेटिव) कार्य करता है। जिससे वह प्रतिमाह 20-30 हजार रुपये प्रतिमाह कमाता है।

आरोपी की मुलाकात महीपाल की पुत्री से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी और दीपक उससे शादी करने की इच्छा जताने लगा। लेकिन महीपाल व उनकी बेटी ने शादी से इंकार कर दिया।
कुछ माह पहले महीपाल ने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी थी। मृतक की 10 दिसंबर को दो बेटियां की शादी तय है। इनमें छोटी बेटी से आरोपी एक तरफा प्रेम करता था।
युवती की शादी तय करने की जानकारी मिलने पर दीपक बुरी तरह भड़क गया था। उसने महीपाल को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। जिसकी जानकारी महीपाल ने अपने परिवार को दी थी, लेकिन लोकलाज के चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की।
डेढ़ महीने तक रेकी कर रची हत्या की साजिश
दीपक ने करीब डेढ़ महीने तक दवाइयों की मार्केटिंग के बहाने तिलपता, खेरपुरा, वेदपुरा, बंबावड़, सादुल्लापुर और दादरी के इलाके में लगातार आना-जाना किया। इस दौरान उसने महीपाल की दिनचर्या, मिलने-जुलने वालों और आने-जाने के रास्तों की बारीकी से रेकी की।

वह अक्सर एक दुकान पर सिगरेट पीने के बहाने कई घंटे बैठा रहता और महिला पर नजर रखता था। घटना वाले दिन दीपक को महीपाल अकेले सुनसान जगह पर दिखे तो उसने मौका देखकर पिस्टल से गोली मार दी। हत्या के बाद मृतक का मोबाइल फोन मौके से उठा ले गया।
जिससे पहचान में देर हो और पुलिस गुमराह हो जाए। आरोपी से बरामद हथियार की जांच फोरेंसिक टीम द्वारा की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी पिस्टल कहां से लाया था।