फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student from Jamia detain by police while going to TN bhawan

प्रदर्शन करने जा रहे जामिया के छात्र हिरासत में

Sun, 16 Feb 2020 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Student from Jamia detain by police while going to TN bhawan
प्रदर्शन करने जा रहे जामिया के छात्र हिरासत में
विज्ञापन

नई दिल्ली। तमिलनाडु में सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को चाणक्यपुरी स्थित तमिलनाडु भवन का घेराव करने जा रहे जामिया के छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में शामिल 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पुलिस को चकमा देकर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पहले ही रोक लिया गया। इस दौरान जबरन बस में बैठाए जाने पर छात्राओं की पुलिस से हाथापाई की नौबत आ गई। किसी तरह हंगामे को शांत कराकर पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को मंदिर मार्ग थाने ले गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई घंटों तक हिरासत में रखने के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया है।

चेन्नई के वाशरमैनपेट में एनआरसी और सीएए के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई से नाराज जामिया कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर तमिलनाडु भवन का घेराव करने का एलान किया गया। इसके बाद चाणक्यपुरी की ओर प्रदर्शनकारी छात्रों ने कूंच कर दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेड लगा रखा था। लेकिन छात्र जबरन तमिलनाडु भवन की ओर जाने का प्रयास करने लगे। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने सभी छात्रों को जबरन बस में बैठा लिया और हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले गई। थाने पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी मिराज हैदर व उसके साथियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्राओं का आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लेने के लिए उनके साथ बदसलूकी की है। उन्हें जबरन जानवरों की तरह बसों में बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed