फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student did mischief, sent bomb mail to police commissioner

Noida News: छात्र ने की शरारत, पुलिस आयुक्त को भेजा बम का मेल

Fri, 03 May 2024 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Student did mischief, sent bomb mail to police commissioner
कहा- नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास स्कूल में बम धमाका होने वाला है, रोक लो
विज्ञापन

जेजे अधिनियम में केस दर्ज कर छात्र को पकड़ा, काउंसलिंग करवाकर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी के 223 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त के आईडी पर एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेज दिया गया। आननफानन में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर स्कूल की जांच की गई तो कोई विस्फोटक नहीं मिला। स्पेशल सेल को तुरंत मामले की जांच सौंपी गई। तकनीकी जांच कर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई, लेकिन वह स्कूल का छात्र निकला। उसने बताया कि शरारत के लिए मेल भेजा था। पुलिस ने जेजे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और छात्र की काउंसलिंग करवाने के बाद सख्त निर्देश देकर परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब सवा दस बजे पुलिस आयुक्त के आईडी पर मेल करने वाले ने लिखा कि दोपहर सवा दो बजे तक नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्कूल में बम धमाका होने वाला है। इसे रोक सको तो रोक लो। इसके बाद बाहरी जिला पुलिस ने स्कूल पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन स्कूल से कोई विस्फोटक नहीं मिला। इस बीच स्पेशल सेल की टीम ने मेल को लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आईपी एड्रेस और डोमेन के जरिये आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन



संस्कृति स्कूल में आठ साल के बच्चे ने भेजा था बम का मेल

नई दिल्ली। अपराध शाखा ने चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल में बम का ईमेल भेजने के मामले को सुलझा लिया है। संस्कृति स्कूल में धमकी भरा मेल आठ वर्ष के बच्चे ने जीमेल से मस्ती के लिए भेज दिया था। इसके लिए उसने घर के मोबाइल का इस्तेमाल किया था। अपराध शाखा टीम घर तक पहुंच गई थी, लेकिन बच्चा होने से पूछताछ नहीं कर पाई। पुलिस के अनुसार, एक मई की सुबह जब दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में धमकी भरे मेल आ रहे थे तो जीमेल से दो मेल किए गए थे। एक मेल संस्कृति स्कूल और दूसरा आईजीआई एयरपोर्ट पर बम रखे होने को लेकर किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article